प्रधानमंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशानिर्देश में आज सरकार ने सफलता के 9 वर्ष पूर्ण किए, यह पल प्रदेशवासियों को धन्यवाद देने का है, केशव प्रसाद मौर्य
जनता के विश्वास और आशीर्वाद से हम 2027 में पुनः सरकार बनाने जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित लोकभवन में प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एक विशेष पुस्तक का विमोचन किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान हेतु अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था में सुधार, आधारभूत संरचना का तीव्र विकास, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति प्रदेश की प्रमुख उपलब्धियां रही हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक केवल उपलब्धियों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शक भी है। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, संगठन मंत्री बीजेपी श्री धर्मपाल जी, सरकार में समस्त मंत्री एवं सहयोगी पार्टी के मंत्री, लखनऊ महापौर जी, मुख्य सचिव एसपी गोयल जी, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के साथ विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




