Viral News: हाल ही में ब्राजील में एक गाय बेची गई। खास बात ये है कि यह गाय दुनिया की सबसे महंगी गाय बन गई है। यह खूबसूरत सफेद गाय की नस्ल मुख्य रूप से भारत में पाई जाती है।
ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य की नेल्लोर गाय को हाल ही में दुनिया की सबसे महंगी गाय का खिताब दिया गया है। यह गाय कुल 31 करोड़ रुपये में बिकी। इस नेल्लोर नस्ल की गाय का वजन 1,101 किलोग्राम है। जो कि इसी प्रजाति की अन्य गायों की तुलना में लगभग दोगुना है। यह गाय दिखने में भी बहुत सुंदर और आकर्षक है।
इस सबसे महंगी गाय का नाम वियाटिना 19 है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा उसे दुनिया की सबसे महंगी गाय माना गया है। वियाटिना 19 की त्वचा उसे गर्मी सहने की ताकत देती है। इसके अलावा, उसके कंधे पर भी चर्बी जमा है। जिससे उसे ताकत भी मिलती है।
नेल्लोर किस्म भारत के आंध्र प्रदेश की मूल किस्म है। इस प्रजाति के जानवर बेहद मजबूत होते हैं। वे किसी भी वातावरण में आसानी से जीवित रह सकते हैं, चाहे वह गर्म हो या ठंडा। इसके कारण वैश्विक बाजार में इनकी काफी मांग है।