
Happy Brithday Hemant Soren: झारखंड के वर्तमान मुखिया हेमंत सोरेन आज अपने 49वें जन्मदिन को मना रहे हैं। इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में 49 पौंड का केक काटा। इसके पहले, सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपने जेल के दिनों की यादें साझा कीं और हाथ पर लगे कैदी के निशान को दिखाया। उन्होंने बताया कि यह निशान उनके लिए ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की चुनौतियों का प्रतीक है, क्योंकि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बगैर सबूत के जेल में रखा गया था।
हेमंत ने यह भी संकल्प लिया कि वे शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, और मूलवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कानून की समानता और सत्ता के दुरुपयोग के विरूद्ध लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और लोगों के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
बता दें कि हेमंत सोरेन के माता-पिता रूपी और शिबू सोरेन थे, जो झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष थे। हेमंत का जन्म 1975 में नेमारा में हुआ था, जो बिहार के रामगढ़ जनपद (अब झारखंड में) का हिस्सा था।
वो 2010 से 2013 तक झारखंड के उपमुख्यमंत्री, 2014 से 2019 तक झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता और 2009 से 2010 तक झारखंड से राज्यसभा के सदस्य भी रहे। बता दें कि सोरेन को भूमि घोटाला मामले में 31 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा था।