img

अभी हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने देश का अंग्रेजी नाम 'इंडिया' से बदलकर 'भारत' करने के संकेत दिए थे। ये भी राजनीति हो गई. हालाँकि, यह बदलाव अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है। किंतु, गूगल मैप्स ने ये नया नाम जरूर अपना लिया है. दरअसल, गूगल मैप्स पर सर्च बॉक्स में भारत टाइप करने पर तिरंगे झंडे के साथ 'दक्षिण एशिया का एक देश' लिखा दिखाई देगा।

गूगल मैप्स इंडिया और भारत दोनों नामों को 'दक्षिण एशिया में एक देश' के रूप में मान्यता देता है। इसलिए अगर आप गूगल मैप्स पर भारत का आधिकारिक नक्शा देखना चाहते हैं तो आप गूगल मैप्स पर अंग्रेजी या हिंदी भाषा में भारत या इंडिया लिखकर मैप देख सकते हैं।

गूगल मैप्स भी भारत को भारत ही मानता है

अगर आप गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर India टाइप करेंगे तो आपको भारत के नक्शे के साथ मोटे अक्षरों में 'भारत' लिखा हुआ दिखाई देगा। इसके अलावा, अगर आप गूगल मैप्स के अंग्रेजी संस्करण पर जाते हैं और भारत टाइप करते हैं, तो आपको खोज परिणामों में देश के मानचित्र के साथ भारत लिखा हुआ दिखाई देगा। बेशक, गूगल मैप्स भी भारत को भारत ही मानता है। जैसे ही सरकार नाम बदलने की तैयारी कर रही है, Google ने अपना होमवर्क शुरू कर दिया है।

 

--Advertisement--