उत्तराखंड में फिर आने वाली है आफत, इन जगहों पर 28 फरवरी तक जारी किया गया अलर्ट

img
देहरादून। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 28 फरवरी तक गर्जन के साथ बारिश और हल्की बर्फबारी के आसार हैं। राज्य में 1 और 2 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पिछले कई दिनों से देहरादून सहित अन्य ​जनपदों में कड़ाके की धूप से तापमान में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार दोपहर देहरादून का तामपान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Weather

मौसम विज्ञान ने जारी की ये चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार से रविवार तक पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों में  हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिन दून समेत 6 जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मौसम शुक्रवार को चमोली, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। 27 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, रुद्रप्रयाग के कुछ स्थान एवं टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल में कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों के विशेषकर ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

चमोली जिला प्रशासन सतर्क

केंद्र के अनुमान बाद चमोली जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मौसम खराब होने से चमोली जिले में चल रहे राहत और बचाव कार्य में खलल पड़ सकता है। शुक्रवार को राजधानी देहरादून में कड़क धूप निकली। कई दिनों से देहरादून ​सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में गर्मी पड़ रही है। राजधानी देहरादून में फरवरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान का  31.3 डिग्री सेल्सियस ऑलटाइम रिकॉर्ड किया गया।अभी तक 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान का ऑलटाइम रिकॉर्ड रहा है।
Related News