Aamir Khan की बेटी इरा करने जा रही हैं शादी! ब्वॉयफ्रेंड ने पहनाई सगाई की अंगूठी, किया KISS

img

मुंबई। मिस्टर परफेक्शनिस्ट नाम से फेमस अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान अपने नूपुर शिखर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं जिस पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। इरा अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि इरा ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से कथित तौर पर सगाई कर ली है। दरअसल, इरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस में उनके बॉयफ्रेंड नूपुर उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर अंगूठी पहना रहे हैं।

जी हां इरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो किसी स्पोर्ट्स इवेंट का लग रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं नूपुर आते हैं और सभी के सामने घुटनों पर बैठकर इरा को प्रपोज करते हैं। इस पर जब इरा हां कह देती हैं, तो नूपुर उन्हें अंगूठी पहनाते हैं और फिर उन्हें किस करते हैं। इरा और नूपुर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। (Aamir Khan)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

 सेलेब्स दे रहे बधाई

इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है, ‘पोपाई- उसने हां कह दिया, इरा- हीहीही मैंने हां कह दिया।’ इस कैप्शन से साफ़ लग रहा है कि इरा, नूपुर को प्यार से पोपाई कहती हैं। इस वीडियो पर कुछ सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें फातिमा का भी नाम शामिल है। फातिमा ने लिखा, ‘ये अभी तक की सबसे प्यारी चीज मैंने देखी है, नूपुर कितने फिल्मी हो।’ वहीं जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने लिखा ‘क्यूटेस्ट थिंग एवर… बधाई हो बेबी गर्ल।’ वहीं सारा तेंदुलकर, रिया चक्रवर्ती, आरजे आलोक, हुमा कुरैशी, सिद्धार्थ मेनन और हेजल कीच आदि ने भी अपना रिएक्शन दिया है। (Aamir Khan)

Madhya Pradesh: छात्रा के स्कूल बैग से निकली नागिन, क्लास में मचा हड़कंप

Central Prison: जेल में झड़प और मारपीट के बाद इतने कैदियों ने पी लिया साबुन का पानी, हुआ ये हाल

Related News