img

अब पंजाब में बुजुर्गों को पेशी के लिए कोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। वे घर बैठे मोबाइल लिंक के जरिए अदालत में पेश हो सकेंगे। बुजुर्गों को अदालतों में पेशी के दौरान होने वाली परेशानियों को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने पहल की है। इसलिए राज्य सरकार एक मोबाइल लिंक तैयार कर रही है, जिससे लोग किसी भी न्यायालय में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे।

हालांकि, यह लिंक कब तैयार होगा या इसका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा, इस बारे में राज्य सरकार ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। आप नेताओं का कहना है कि बुजुर्गों को अदालत में पेश होने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। बुजुर्गों को होने वाली इस समस्या के हल के लिए राज्य सरकार ने एक ऐसा मोबाइल लिंक तैयार करने का निर्णय लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार भी ऑनलाइन सबमिशन के लिए ऐसा लिंक तैयार करने पर काम कर रही है। शुरुआत में इस लिंक के जरिए सिर्फ निचली अदालतों में ही मोबाइल लिंक के जरिए पेश हो सकेंगे। इसका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में कोई लाभ नहीं मिलेगा। राज्य भर की निचली अदालतों में बड़ी संख्या में मामले चल रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल थे, जिन्हें पूरे दिन अदालत में इंतजार करना पड़ता है।

--Advertisement--