img

नई दिल्ली ।। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज के भूखे दरिंदों ने कथित तौर पर न केवल महिला का उत्पीड़न किया, बल्कि पति समेत परिवार के कई लोगों ने उसके साथ रेप जैसी जघन्य घटना को अंजाम दे डाला।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोलकाता के बेलीगुंगे पार्क में दहेज को लेकर महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के मामले में पीड़िता के पति और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़िए- पति को कमरे में लाकर बोली बीवी, कहा- इनसे मिलिए ये हैं मेरा आशिक और अब तुम कुछ नहीं…

पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला के पति सुरंजन सेन ने जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए और बहनोई ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

यहां चौंकाने वाली बात यह है कि जब असहाय पीड़िता ने ससुराल वालों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने न केवल उसको अनसुना कर दिया, बल्कि कहा कि उनके परिवार में भाईयों के बीच पत्नी के आदान-प्रदान करने की प्रथा है।

हालांकि, आरोपी के एक रिश्तेदार ने बताया कि उनके बीच तलाक का मामला चल रहा है जिसके कारण महिला दोनों भाइयों के चरित्र को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों की मानें तो पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। अभी मामले की जांच चल रही है।

फोटो- प्रतीकात्मक