इन राज्यों में भीषण चक्रवाती तूफान को जारी हुआ अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

img

बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव का क्षेत्र तेज होकर चक्रवात में तब्दील हो गया है और इसे ‘असानी’ नाम दिया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि अगले 12 घंटों में यह भीषण चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) में बदल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह तूफान उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। बुलेटिन में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान आसनी 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

IMD - Cyclonic storm
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह निकोबार द्वीप समूह के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 480 किमी और पोर्ट ब्लेयर से 400 किमी पश्चिम में है। रविवार सुबह करीब 8 बजे चक्रवात विशाखापत्तनम से 940 किमी और पुरी से 1000 किमी की दूरी पर था। (Cyclonic storm)

आंध्र प्रदेश के अमरावती मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चक्रवात आसनी 10 मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और उसके बाद यह आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी से सटे ओडिशा के तट पर पहुंचेगा। यह भी बताया गया कि इस तूफान (Cyclonic storm) के ओडिशा या आंध्र प्रदेश में दस्तक देने की उम्मीद नहीं है, लेकिन यह तट के समानांतर चलेगा।

अंडमान और निकोबार में भारी बारिश

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश शुरू हो गई है। यहां 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि बारिश और हवा की रफ्तार (Cyclonic storm) और बढ़ सकती है। इसी तरह, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Taj Mahal के 20 कमरों का खुलेगा राज़! इस दावे के साथ इलाहाबाद हाइकोर्ट में याचिका दाखिल

‘कपड़े बेच दूंगा लेकिन महंगी नहीं होने दूंगा ये चीज़’- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री

Yuvraj Singh को इस वजह से नहीं मिली कप्तानी, सचिन को लेकर किया बड़ा खुलासा

Munawar Faruqui ने जीता शो ‘Lock Upp’, असली जेल को लेकर कह दी ऐसी बात

Related News