अजब गजब Goat’s child: बकरी ने दिया 8 पैर, 4 कान वाले बच्चे को जन्म, देखकर उड़े सबके होश

img

बिहार। बिहार के भोजपुर जिले में हुए कुदरत के करिश्मे (Goat’s child) को देखकर लोग हैरान रह गए। यहां एक बकरी ने 8 पैर और 4 कान वाले बच्चे को जन्म दिया है। बकरी के इस अजीबोगरीब बच्चे को देखकर लोग हैरान रह गए। आमतौर पर बकरी के चार पैर और दो कान ही होते हैं। अब इस बच्चे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। कोई इसे भगवान का चमत्कार बता रहा है तो कोई कुदरत का करिश्मा कह रहा है।

Goat child

यह बकरी बिहार के भोजपुर जिले के कुरमुरी गांव निवासी पितांबर रवानी के घर पर पली है। बुधवार (6 अक्टूबर) को पितांबर रवानी की बकरी ने एक साथ तीन बच्चों (Goat’s child) को जन्म दिया जिसमें से दो बच्चे तो सामान्य थे, लेकिन तीसरा बच्चा सबसे अनोखा निकला। इसके 8 पैर और 4 कान देख पितांबर भी हैरत में पढ़ गए।

पितांबर रवानी का कहना है कि वे पिछले पांच वर्षों से बकरियाँ पाल रहे हैं। जब उन्होंने अपने यहां पैदा हुई अनोखी बकरी देखी तो वह यह जानकारी लेकर पशु पालन डॉ. राजेश कुमार के पास चले गए। डॉक्टर ने उन्हें समझाया कि जानवरों में ऐसे केस मोनोसिफैलिक ओक्टापस कॉनजॉइंड समस्या की वजह से होते हैं।

बकरी का बच्चा (Goat’s child) अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा

यह अनोखा बकरी का बच्चा (Goat’s child) अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस तस्वीर पर अलग अलग कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘मैंने अपने जीवन में पहले कभी ऐसा नहीं देखा।’ बताते चलें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में भी ऐसा ही एक कुदरत का करिश्मा देखने को मिला था। यहां एक किसान की बकरी ने दो सिर वाले बच्चे को पैदा किया था।

मुर्दे से महज कुछ फिट की दूरी पर दो महीने तक सोती रही महिला, जब पता चला तो उड़ गए होश

Up Legislative Assembly Election में जुटने का महिला कार्यकर्ताओं से किया आवाहन, गिनाई बीजेपी सरकार की उपलब्धियां

Related News