अंबानी अब नहीं रहे अमीर हस्ती, अदालत में वकील ने बताया

img

नई दिल्ली॥ मान लीजिए कि विश्व के सबसे अमीर हस्तियों में शामिल अनिल अम्बानी कभी कहें कि वे अब अमीर नहीं रहे, तो क्या हो? लेकिन ऐसा हुआ है जब अम्बानी के वकील ने अदालत में कहा कि अनिल अम्बानी काफी अमीर कारोबारी थे लेकिन अब नहीं रहे।

दरअसल चाइना के 3 बैंकों ने अनिल अम्बानी के विरूद्ध 680 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4760 करोड़ रुपए का कर्ज न चुकाने का मामला लंदन की एक कोर्ट में दर्ज करा दिया। जिसकी सुनवाई के दौरान अनिल अम्बानी के वकिल ने कोर्ट में कहा कि एक वक्त था जब अनिल अम्बानी बहुत अमीर बिजनेसमैन थे, लेकिन हिंदुस्तान के टेलिकॉम सेक्टर में मची उथल-पुथल के बाद सब कुछ खत्म हो गया और वे अब अमीर नहीं रहे।

अम्बानी के वकील ने कहा कि साल 2012 में अम्बानी के निवेश की कीमत 7 अरब डॉलर से ज्यादा थी, लेकिन अब वह 8।9 करोड़ डॉलर यानी 623 करोड़ रुपये रह गई है और एक बार जब उनकी देनदारी पर विचार किया जाए तो उनकी कुल संपत्ति शून्य मानी जाए। साधारण सी बात है, वह एक अमीर कारोबारी थे, लेकिन अब नहीं हैं।

पढ़िए-ये है संसार की सबसे महंगी चीज़, 1 ग्राम में खरीद सकते हैं पाकिस्तान जैसे दो देश

उन्होंने आगे कहा कि अम्बानी की इन्वेस्टमेंट वैल्यू 2012 के बाद समाप्त हो गई थी। भारत सरकार की स्पेक्ट्रम देने की पॉलिसी में बदलाव का भारतीय टेलिकॉम सेक्टर पर गहरा असर पड़ा था।

Related News