ये है संसार की सबसे महंगी चीज़, 1 ग्राम में खरीद सकते हैं पाकिस्तान जैसे दो देश

img

अजब-गजब॥ वैसे तो विश्व में कई महंगे पदार्थ और वस्तु हैं जिनके दाम करोड़ों या अरबों में हैं। कई लोग गोल्ड और हीरे को पृथ्वी की सबसे महंगी मानते होंगे, लेकिन दुनिया में ऐसी कई वस्तुएँ हैं जिनकी कीमत विश्व के देशों की जीडीपी से भी अधिक है। ऐसा ही एक पदार्थ हैं जिसे एक ग्राम बेचने पर 2-2 पाकिस्तान जैसे देशों को खरीदा जा सकता है। ये मजाक बिल्कुल भी नहीं है।

विश्व के 90 फीसदी लोगों को इस वस्तु का नाम तक नहीं सुना होगा। आइए आपको भी बताते हैं कि वो कौन सी वस्तु है जिसकी कीमत इतनी अधिक है। इस वस्तु का नाम है एंटीमैटर, जिसे विश्व की सबसे महंगी वस्तु माना जाता है। इसे प्रतिपदार्थ भी कहा जाता है। प्रतिपदार्थ, पदार्थ का एक ऐसा प्रकार है जो प्रतिकणों जैसे पाजिट्रॉन, प्रति-प्रोटॉन, प्रति-न्यूट्रॉन से बना होता है। ये प्रति-प्रोटॉन और प्रति-न्युट्रॉन प्रति क्वार्कों मे बने होते हैं। यदि हम इसकी कीमत की बात करें तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

यदि इसे एक ग्राम बेचा जाए तो विश्व के 100 छोटे-छोटे देशों को खरीदा जा सकता है। पाकिस्तान जैसे दो देश खरीदे जा सकते हैं। जी हां, इसके 1 ग्राम की कीमत 31 लाख 25 हजार करोड़ रुपए है। उड़ गए ना होश। ये विश्व का सबसे महंगा पदार्थ है। NASA की मानें तो एंटीमैटर को तैयार करने में सबसे अधिक रुपए भी खर्च होते हैं। इसलिए इसकी कीमत भी अधिक है।

पढि़ए-सर में लगी थी गोली, पानी की तरह बह रहा था खून, नहीं की जान की परवाह, शहीद रमेश ने मार गिराया आतंकी

आंकड़ों की मानें तो 1 मिलीग्राम एंटीमैटर बनाने में 160 करोड़ रुपए लगते हैं। इसकी सुरक्षा में भी सबसे अधिक खर्च किया जाता है। दुनिया में सबसे अधिक सुरक्षा व्यवस्था भी इसे प्रदान की जाती है। इतना ही नहीं NASA जैसे संस्थानों में भी इसे रखने के लिए एक मजबुत सुरक्षा घेरा है। कुछ खास लोगों के अलावा प्रतिपदार्थ तक कोई भी नहीं पहुंच सकता है।

Related News