अंडरगारमेंट्स के नीचे नहाते हुए लगाएं फिटकरी, मिलेंगे ऐसे गजब के फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

img

Health Tips: रोजाना नहाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे संक्रमण पैदा करने वाले कीटाणु और गंदगी साफ हो जाती है। लेकिन बरसात के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जिसके लिए आपको नहाने के साथ कुछ खास टिप्स अपनाने चाहिए। अंडरगारमेंट्स के नीचे फिटकरी लगाना शामिल है। आइए जानते हैं कि हमें ऐसा क्यों करना चाहिए।

Fitkari

नहाते समय अंडरगारमेंट्स के पास फिटकरी लगाएं

बरसात के मौसम में पसीना बहुत आता है। जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। वहीं अंडरगारमेंट्स के नीचे पसीना जम जाता है और जल्दी नहीं सूखता। जिससे फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन गंभीर हो सकता है। इन संक्रमणों से बचने के लिए फिटकरी लगाना सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। आइए जानते हैं फिटकरी लगाने का तरीका।

सबसे पहले साबुन से नहाने के बाद शरीर को पानी से साफ करें

अब फिटकरी का एक टुकड़ा लें और अंडरआर्म्स, ब्रा स्ट्रैप, अंडरवियर लाइन की जगह हल्के हाथ से 2 से 3 बार रगड़ें।

फिटकरी सिर के लिए भी है फायदेमंद
फिटकरी से आप बरसात के मौसम में सिर में होने वाले दाने और खुजली से राहत पा सकते हैं। इसके लिए साबुन से नहाने के बाद एक मग पानी भर लें। – इसके बाद फिटकरी का एक टुकड़ा लें और इसे पानी के अंदर 10 से 12 बार घुमाएं. अब इस पानी से सिर को अच्छी तरह धो लें। बारिश के मौसम में आपको सिर में मुंहासे, दाने और खुजली नहीं होगी।

फिटकरी को शरीर पर लगाने के फायदे

दाद की समस्या से छुटकारा पाएं।
अंडरआर्म्स की महक खत्म हो जाती है।
खुजली कम हो जाती है।

Related News