
आर्थिक राशिफल: 10 जनवरी 2019 दिन- गुरुवार, आपका दिन शुभ हो !
मेष:
किसी अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा।
अचानक व्यवसाय से संबंधित अतिथि के आ जाने से खर्चा बढ़ सकते हैं।
वृषभ:
कई प्रकार के काम हाथ में लेंगे। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो कोई संदेह नहीं कि आप कारोबार में परेशानियों
पर काबू पा लें।
मिथुन:
काफी समय बाद आज आपको अपने व्यक्तिगत जीवन पर सोच-विचार करने की फुर्सत मिलेगी। भौतिक सुख के साधनों की
वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे।
कर्क:
आज नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। कर्ज में कमी होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक
साधनों पर व्यय होने का योग है। व्यर्थ व्यय से बचें।
सिंह:
भाग्य की एक रेखा आपके जीवन में खींची जा रही है। आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझ
बूझ से निवेश करें। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी।
कन्या:
आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। जमीन-जायदाद
के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
तुला:
आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कई नए समझौते होंगे जो
आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं।
वृश्चिक:
आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव और उतार चढ़ाव इस दौरान नजर आ रहे हैं। प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले
जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी।
धनु:
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सफलता मिलने की उम्मीद है। आपकी पूंजी में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन शुरुआती निवेश
में आपको कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है।
मकर:
आज आप अपने करियर पर अधिक केंद्रित हो सकते हैं। आज आपको अच्छे काम का पुरस्कार भी मिल सकता है। घर में
माहौल बहुत शांत है और यह सब आगे चलकर आपके लिए कुछ ऐसी खुशियां ला सकता है।
कुंभ:
आज आपको अपने मन पर नियंत्रण होगा। किसी साथी या पड़ोसी के द्वारा कही गई बात पर आप अचानक ही भड़क सकते
है। नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी।
मीन:
कार्यक्षेत्र में आज जबरदस्त उछाल आपको दिखाई पड़ेगा। आप अपने जूनियर्स के लिए भी थोड़ा सा प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे।
धन व्यय के योग बन रहे हैं, ध्यान रखें।