img

डेढ़ महीने गुजर चुके हैं, मगर मणिपुर में हिंसा का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। 3 मई से प्रदेश के कई जगहों में संघर्ष जारी है। मणिपुर में जारी हिंसा के चलते एक सेवानिवृत्त शीर्ष सैन्य अधिकारी ने राज्य की मौजूदा स्थिति की तुलना युद्धग्रस्त लीबिया, लेबनान और सीरिया से कर डाली।

उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने भी दुःख जताया है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है। दुख जताते हुए लिखा है कि मणिपुर की स्थिति बहुत खराब है। दरअसल, लेफ्टिनेंट जनरल निशिकांत सिंह ने ट्वीट किया, मैं मणिपुर का एक साधारण भारतीय हूं, जो सेवानिवृत्त जीवन जी रहा है। प्रदेश अब स्टेटलेस है। जीवन और संपत्ति किसी के द्वारा कभी भी बर्बाद की जा सकती है, जैसे लीबिया, लेबनान, नाइजीरिया, सीरिया में रह रहे हो।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल के मुताबिक, ऐसा लगता है कि मणिपुर को अपने हाल में छोड़ दिया गया है। क्या कोई सुन रहा है? निशिकांत सिंह के ट्विटरबाजों से पता चलता है कि उन्होंने 40 वर्षों तक भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा की है। अब पूर्व सेना प्रमुख वेद प्रकाश मलिक ने उनके पोस्ट को रीट्वीट किया और कहा, मणिपुर से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल का एक असाधारण दुख। मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर उच्चतम स्तर पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। 

--Advertisement--