Badaun : जिपंअ पद के लिये आरक्षण जारी, 20 वर्ष बाद OBC महिला के सिर सजेगा ताज

img

निर्दोष कुमार शर्मा

बदायूं जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शासन द्वारा आरक्षण जारी कर दिया गया है। इसके बाद जो तमाम नेता जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी के अरमान लिए बैठे थे उन पर पानी फिरता नजर आ रहा है क्योंकि 20 वर्ष के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए किया गया है। 20 वर्षों के बाद बदायूं जिले की जिला पंचायत की बागडोर अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के हाथ होगी।

Badaun District Panchayat President

सामान्य और एस सी वर्ग से आस लगाए बैठे लोगों के अरमान धरे रह गए

शासन द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया है। बदायूं में जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है इससे जिला पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। परंतु जिले के पुरुष नेता जो जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सामान्य एवं एस सी वर्ग से आस लगाए बैठे थे उनके अरमान धरे रह गए।

बदायूं जिले में इससे पहले 4 महिला जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन पांचवी बार भी जिले में पांचवीं महिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगी जिला पंचायत का गठन भले ही वर्ष 1979 में किया गया था। लेकिन इसके बाद अब तक जिला बदायूँ मे पांच ही जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं और प्रशासक के रूप में 10 अधिकारी तैनात रहे हैं सभी 10 प्रशासक एवं पांच अध्यक्षों में सबसे ज्यादा रुतबा महिलाओं का रहा है।

सबसे दिलचस्प बात यह रही है कि जिला पंचायत के 7 बार के चुनाव में बदायूं जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर चार बार महिलाओ का कब्जा रहा है और दो बार पुरुष अध्यक्ष रहे हैं। 2020 _21 के चुनाव में भी शासन द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला लिए सीट आरक्षित की गई है।

बदायूँ में पहली बार 1979 में प्रशासक के रूप में 5 जुलाई 1979 को आईएएस अनिल कुमार ने जिला पंचायत प्रशासक की कमान संभाली थी । इसके बाद लगातार 18 फरवरी वर्ष 1990 तक प्रशासक तैनात रहे इसके बाद चुनाव हुए और पहली बार चौधरी राजेश्वर सिंह यादव जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रशासक रहे आईएएस अनिल कुमार के बाद 3 जुलाई 1982 में अरविंद कुमार शर्मा 6 अगस्त 1984 को गिरजा प्रसाद वर्मा 8 जुलाई 1986 को एस एन नपचयाल 14 फरवरी वर्ष 1987 को जेपी शर्मा 16 मार्च 1987 को एस एन नपलचयाल 21 जुलाई वर्ष 1988 को शिशिर प्रदर्शी 21 अक्टूबर वर्ष 1989 से 18 फरवरी वर्ष 1990 तक एस एन सेट लगातार प्रशासक बने रहे इसके बाद 10 अक्टूबर 2005 से 13 जनवरी 2006 तक आईएस पंधारी यादव के पास चार्ज रहा और अंतिम बार 14 जनवरी को वर्तमान डीएम कुमार प्रशांत ने जिला पंचायत का चार्ज लिया

बदायूं जिले के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेश्वर सिंह बने

बदायूं जिले के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेश्वर सिंह बने थे उन्हें हमेशा पहले अध्यक्ष के रूप में याद किया जाता है। चौधरी राजेश्वर सिंह यादव लगातार दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे यादव पहली बार 19 फरवरी 1990 में अध्यक्ष बने दूसरी बार 1995 में चुनाव जीते और 9 अगस्त 2000 तक अध्यक्ष रहे लगातार 10 वर्ष तक जिला पंचायत की कुर्सी पर काबिज रहे इसी तरह दूसरी अध्यक्ष चेतना सिंह रही चेतना सिंह 10 अगस्त वर्ष 2000 में चुनाव जीती और अध्यक्ष बनी 9 अक्टूबर 2005 तक अध्यक्ष पद पर बनी रही इसके बाद 4 महीने को प्रशासक तैनात रहे फिर 14 जनवरी वर्ष 2006 को दूसरी बार चेतना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बनी और कार्यभार संभाला

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कौन कौन कितने दिनों तक काबिज रहा

  • 1.अनिल कुमार आईएएस 05/07/1979 से 03/07/1982
  • 2. रविंद्र कुमार शर्मा 03/07/1882 से 06/08/1984
  • 3. गिरजा प्रसाद वर्मा 06/08/1984 से 08/07/1986
  • 4. एस एन नपलचयल आईएएस 08/07/1986 से 13/02/1987
  • 5. जेपी शर्मा 14/02/1987 से 15/03/1987
  • 06.एस एन नपलचयल आईएएस 16/03/1987 से 21/07/1988
  • 7. शिशिर प्रदर्शी आईएएस 21/07/1988 से 21/10/1989
  • 8. एस एन सेठ आईएएस 21/10/1989 से 18/02/1990
  • 9. चौधरी राजेश्वर सिंह यादव (अध्यक्ष) 19/02/1990 से 19/12/1995
  • 10. चौधरी राजेश्वर सिंह यादव (अध्यक्ष)19/12/1995 से 09/08/2000
  • 11. चेतना सिंह (अध्यक्ष)10/08/2000 से 09/10/2005
  • 12. पंधारी यादव आईएएस 10/10/2005 से 13/01/2006
  • 13. चेतना सिंह (अध्यक्ष) 14/01/2006 से 13/01/2011
  • 14. पूनम यादव (अध्यक्ष)14/01/2011 से 13/01/2016
  • 15. मधु चंद्रा (अध्यक्ष)14/01/2016 से 21/10/2019
  • 16. प्रीति सागर 3 सदस्य समिति (अध्यक्ष)11/11/2019से 20/02/2020
  • 17. प्रीति सागर (अध्यक्ष)29/09/2020 से 13/01/2021 तक
Related News