img

नई दिल्ली॥ मोईन अली काफी बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो इंग्लैंड के लिए खेलते हैं। इंडियन प्रिमियर लीग में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए खेलते हैं। इंडियन प्रिमियर लीग 2020 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने नाम कर सकती है क्योंकि इस बार टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए हैं। मोईन अली भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वह सिर्फ अच्छे बल्लेबाजी नहीं बल्कि बल्कि घातक स्पिनर भी हैं।

इंडियन प्रिमियर लीग 2020 में मोईन अली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओप से खेलते हुए नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले मोईन अली ने आईएएनस को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कई बातें कही थी। आइए जानते हैं। आईएएनएस को दिए गए इंटरव्यू में मोईन अली ने कहा था कि हमें इंडियन प्रिमियर लीग 2020 शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।

हमारी यही कोशिश रहेगी कि हमारी शुरुआत अच्छी रहे। मैं ये मानता हूं कि एबी डिविलियर्स और पार्थिव पटेल के बिना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम कुछ नहीं है। विराट कोहली इन दोनों खिलाड़ियों के बिना कुछ नहीं कर सकते। यदि हमें इंडियन प्रिमियर लीग का खिताब जीतना है तो सिर्फ विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

पढ़िए-टीम इंडिया के इस हरफनमौला ऑलराउंडर को मिला था इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का ऑफर, देश के लिए कर दिया मना

अन्य खिलाड़ियों को भी शानदार प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। हर खिलाड़ी को अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी होगी, तभी हमारी टीम इंडियन प्रिमियर लीग का खिताब जीत सकती है। हमारी कोशिश है कि हम इंडियन प्रिमियर लीग 2020 का खिताब जीतेंगे।