
नई दिल्ली ।। सालों पहले आई फिल्म मुन्नाभाई MBBS में एक अहम किरदार निभाने वाले विशाल ठक्कर पिछले तीन सालों में इंडस्ट्री से लापता है। साल 2015 के दिसंबर से ही वे लापता हैं और अब तक उनका कोई पता नहीं लगाया जा सका है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2015 में 31 दिसंबर की शाम से ही वे जो अपने घर से निकले हैं और अभी तक वापस नहीं आए हैं। उस शाम उन्होंने अपनी मां से अपने साथ फिल्म स्टार वॉर्स देखने के लिए चलने को कहा लेकिन उनकी मां दुर्गा ने जाने से मना कर दिया।
पढ़िए- हार्दिक पांड्या पर भड़की बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, कहा- इंडियन जर्सी की…
इसके बाद रात साढ़े 10 बजे विशाल ने अपनी मां से 500 रुपए मांगे और अपने फ्लैट से निकल गया। उसी रात 1 बजे उसने अपने पिता को मैसेज कर कहा कि वह एक पार्टी में जा रहा है तो वह सुबह में घर आएगा और उन सबसे मिलेगा। लेकिन अगले सुबह वह घर नहीं आया, और अब तक तीन साल बीत चुके हैं और विशाल का कोई पता नहीं लग सका है। उनकी 60 वर्षीय मां दुर्गा काफी परेशान रहती हैं।
उधर पुलिस का कहना है कि वह पिछली बार 1 जनवरी 2016 को गोडबंदर रोड पर सुबह 11:45 पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया था। उसने शूट पर जाने के लिए अंधेरी के लिए एक ऑटो लिया था।
उसी समय से उसका फोन स्विच्ड ऑफ हो गया तब से ही उसके बारे में ना कोई मेडिकल रिकॉर्ड, ना कोई बैंक लिंक और ना ही कोई अन्य सुराग। हैरान करने वाले एक खुलासे में सामने आया कि विशाल के उपर उसकी गर्लफ्रेंड ने रेप का आरोप लगाया था। एक अंग्रेजी चैनल पर प्रसारित हुए एक रिपोर्ट के मुताबिक उस लड़की ने विशाल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गया और लड़की ने अपनी शिकायत वापस ले ली।
रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि रेप का आरोप लगने के बाद विशाल की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। कुछ समय पहले ही विशाल की गुमशुदगी का केस कॉन्सटेबल राजेश पांडे को दिया गया जिन्होंने अब तक 800 गुमशुदा लोगों के केस को सुलझाया हा। लेकिन दुर्भाग्यवश वे भी विशाल का पता लगाने में सफल नहीं हुए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विशाल ने संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म मुन्नाभाई MBBS में सात मिनट की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वे मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी नजर आ चुके हैं।