img

www.upkiran.org

फर्रुखाबाद/लखनऊ।। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद आम जनमानस में भावना घर कर गयी थी कि अब गुंडाराज से मुक्ति मिल और जब योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की कमान सौंपी गयी तो आम जनता में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।लेकिन उनका यह भ्रम बहुत जल्दी टूट गया।

आज प्रदेश के हालात इतने खराब दौर से गुजर रहे हैं कि आम लोगों में भय-सा व्याप्त गया। है। शुक्रवार को कुछ दबंगों ने जरा सी बात पर खुन्नस खाकर एक ग्रामीण को फरसे से काट डाला।

ग्राम कुईयां खेडा निवासी 55 साल के भगवान सिंह पुत्र जहान सिंह से गांव के ही दबंगों का लगभग दो महीने पूर्व कोई विवाद हुआ था। तब बात आयी गयी हो गयी थी लेकिन आज शुक्रवार को पुन: विवाद को लेकर कुछ कहा-सुनी हो गयी जिसपर उसी गांव के दिनेश मिश्रा के घर के बाहर आरोपी कोसीगन पुत्र दयाराम, पप्पू पुत्र मिन्ना व घर की महिलाओं ने भगवान सिंह को घेर लिया और उस पर फरसे से वार करना शुरू कर दिया।

भगवान सिंह अपनी जान बचाने के लिये किसी तरह भाग कर दिनेश मिश्रा के घर में घुस गया,लेकिन आरोपी घर में घुसकर उसे बाहर खींच लाये और उसपर ताबड़तोड़ फरसे चलाने लगे, जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुये एक आरोपी के हाथ से फरसा छीन लिया। भीड़ के दबाब को बढ़ते देख आरोपी मौके पर एक फरसा छोड़ कर फरार हो गया। ग्राम प्रधान जय गंगवार वा भाजपा नेता उसे अपने निजी वाहन से घायल को फर्रुखाबाद के एक प्राइवे नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय ये घटना हो रही थी गांव वालों ने डायल 100 पर कई बार फोन किया लेकिन नंबर ही नहीं लग रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के बहुत देर बाद चौकी इंचार्ज आये लेकिन थानाध्यक्ष का पता नहीं था।

फ़िलहाल किसान की जीवन-मृत्यु के बीच झूल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

--Advertisement--