img

आज हम आपको उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की कैसे खबर सुनाएंगे। सुनकर आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे। क्या आपने कभी भी सुना है कि सुहागरात के अगले ही दिन कोई नई नवेली दुल्हन किसी बच्चे की मां बन जाए। जी हां, एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला यूपी के ग्रेटर नोएडा से उजागर हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक सुहागरात को नई नवेली दुल्हन को अचानक से पेट में दर्द उठा तो उसके ससुराल वालों ने उसका अस्पताल में चेकअप करवाया। चेकअप में नई नवेली दुल्हन सात महीने की गर्भवती निकली। ये जानकर ससुराल वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अगले ही दिन युवती ने सात महीने की एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

इल्जाम है कि ससुराल पक्ष के लोगों को यह बताया गया कि लड़की का कुछ वक्त पहले पथरी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके चलते उसका पेट फूला हुआ है। आपको बता दें कि मामला थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव का है। बीते सोमवार को ही लड़के की शादी सिकंदराबाद की लड़की से हुई थी।

वहीं शादी की पहली रात को दुल्हन के पेट में अचानक से तेज दर्द उठा। फिर परिवार वालों ने आनन फानन में दुल्हन को दनकौर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां पर डॉक्टर्स ने लड़की को प्रेग्नेंट बताया। इतना ही नहीं लड़की सात महीने की प्रेग्नेंट थी और अगले ही दिन उसने एक हेल्दी बच्चे को आपके जन्म भी दिया। इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने इसकी जानकारी युवती के परिजनों को दी।

बता दे कि सिकंदराबाद से आए परिवारवाले लड़की और बच्ची को अपने साथ ले गए। क्योंकि लड़के के परिजनों ने लड़की को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। वाकई मामला काफी ज्यादा चौंकाने वाला था।

--Advertisement--