कम कीमत पर iPhone 17 खरीदने का सुनहरा मौका; जल्द शुरू होगी बड़ी सेल, हजारों बचाएं
iPhone खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 4 जुलाई से एक सेल शुरू हो रही है, जिसमें Apple की iPhone 17 सीरीज़ पर ₹22,000 तक की बचत करने का मौका मिलेगा। भले ही Apple ने हाल ही में कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन इस सेल के दौरान ग्राहक iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone Pro Max को आकर्षक कीमतों पर खरीद सकेंगे।
Flipkart सेल में iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹70,900 तय की गई है। यह फ़ोन पिछले साल सितंबर में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, यानी इस मॉडल पर ₹12,000 की सीधी छूट मिल रही है। iPhone 17 Pro की लॉन्च कीमत ₹1,34,900 है; हालांकि, इस सेल के दौरान यह प्रीमियम स्मार्टफोन ₹1,12,900 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहक ₹22,000 की बचत कर सकेंगे।
iPhone Pro भी कम कीमत पर उपलब्ध
iPhone Pro Max भी भारी छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। ₹1,49,900 की ओरिजिनल कीमत पर लॉन्च हुआ iPhone Pro Max, Flipkart पर ₹1,27,900 में लिस्ट होगा, जिस पर ₹22,000 की छूट मिलेगी।
नो-कॉस्ट EMI, बैंक ऑफर्स और इन मेंबर्स को मिलेगी 24 घंटे पहले एंट्री
फ्लिपकार्ट इस सेल को ग्राहकों के लिए और भी ज्यादा किफायती बनाने के लिए कई तरह के वित्तीय विकल्प दे रहा है। सेल के दौरान ग्राहक नो-कॉस्ट EMI (No-Cost EMI), पुराने फोन पर भारी एक्सचेंज बोनस (Exchange Bonus) और शानदार बैंक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
इसके अलावा, फ्लिपकार्ट प्लस (Flipkart Plus) और फ्लिपकार्ट ब्लैक (Flipkart Black) मेंबर्स के लिए एक खास प्रिविलेज है। ये मेंबर्स आम जनता के लिए सेल लाइव होने से पूरे 24 घंटे पहले यानी 3 जुलाई से ही अर्ली एक्सेस के जरिए अपनी पसंदीदा आईफोन डील्स को बुक कर सकेंगे।