Jio-Airtel के उड़े होश; BSNL लाया पूरे 365 दिन वाले 2 धाकड़ प्लान, सीधे 1200 की भारी बचत
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने निजी टेलीकॉम कंपनियों की दरों में बढ़ोतरी के बीच लंबी वैलिडिटी चाहने वाले मोबाइल उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए दो बेहद आक्रामक और किफायती 365 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। कंपनी द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की गई जानकारी के मुताबिक, पहला प्रमुख प्लान 2,799 रुपये का है, जो पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है।
इस प्लान के तहत यूजर्स को देश भर में किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉइस कॉलिंग और मुफ्त नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। इंटरनेट उपयोग की बात करें तो इसमें रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा और हर दिन 100 फ्री एसएमएस दिए जा रहे हैं। निजी टेलीकॉम कंपनियों के सालाना 3GB/दिन वाले प्लान्स की तुलना में यह प्लान लगभग 1,000 से 1,200 रुपये तक सीधा सस्ता पड़ता है। देश भर में तेजी से रोल आउट किए जा रहे कंपनी के आधुनिक 4G टावर तकनीकी रूप से 5G रेडी हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क कवरेज और तेज डेटा स्पीड सुनिश्चित की जा रही है।
2499 में 365 दिन की वैधता और सुरक्षा कवच
BSNL ने डेटा के साथ-साथ वित्तीय और व्यक्तिगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2,499 रुपये का एक और अनूठा सालाना प्रीपेड प्लान बाजार में उतारा है। 365 दिनों की अवधि वाले इस पैक में ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाला सुरक्षा कवर है, जिसके तहत उपभोक्ता को 1 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और 10,000 रुपये तक का साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस मुफ्त मिलता है। पॉलिसी के नियमों के अनुसार, सड़क दुर्घटना, आग से जलने, सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने या बिजली का करंट लगने जैसी अनहोनी घटनाओं में यह आकस्मिक बीमा कवर मान्य होगा, जो इसे टेलीकॉम बाजार में अपनी तरह का सबसे अलग और किफायती प्लान बनाता है।