9000mAh की 'राक्षसी' बैटरी वाला फोन लॉन्च! 4 दिन तक नहीं होगी चार्जिंग की जरूरत, कीमत बस इतनी
प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने टेक मार्केट में हलचल मचाते हुए अपनी टर्बो सीरीज का नया हैंडसेट OnePlus Turbo 6Vs आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में पेश की गई Ace 7 सीरीज की तरह ही इस फोन में भी 9000mAh की विशाल बैटरी देकर लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। चीन में पहले पेश किए गए Turbo 6V के सक्सेसर के रूप में आए इस डिवाइस को कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां इसे ऑरेंज और नोवा जैसे दो बेहद खूबसूरत और प्रीमियम कलर ऑप्शंस में उतारा गया है।
कीमत और वेरिएंट की बात करें तो वनप्लस ने इसे सिंगल 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी कीमत CNY 3,699 यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 48,000 रुपये तय की गई है। इस हैंडसेट में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2772 x 1272 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 144Hz का अल्ट्रा-स्मूथ रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
9000mAh जैसी भारी-भरकम बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई महज 8.55 मिलीमीटर रखी गई है और इसका वजन सिर्फ 215 ग्राम है। फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी जबर्दस्त ड्यूरेबिलिटी है, जिसे IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी टॉप-टियर वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग मिली है, जिससे यह गर्म पानी के तेज फव्वारे और गहरे पानी में डूबने पर भी सुरक्षित रहता है।
परफॉर्मेंस के मोर्चे पर यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB LPDDR4X रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में दी गई 9000mAh की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और दूसरे गैजेट्स को चार्ज करने के लिए 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी शूटर मिलता है। यह डिवाइस लेटेस्ट Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर रन करता है और इसमें स्टीरियो स्पीकर्स, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी जैसी सभी आधुनिक कनेक्टिविटी सुविधाएं मौजूद हैं।