Sarojininagar Vidhansabha: 196वें बॉयज और 138वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन; चार मेधावी बच्चों को साइकिल, युवाओं को खेल सामग्री प्रदान की गई
लखनऊ। जनसमस्याओं के समाधान, सामाजिक सहभागिता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल 'आपका विधायक आपके द्वार' (AVAD) की 191वीं कड़ी का आज फिरंगी खेड़ा, रुचि खंड, सरोजनीनगर दक्षिण द्वितीय मंडल में आयोजित की गई। शिविर में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं से जुड़े 14 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सड़क एवं नाली, सोलर लाइट, हाईमास्ट, लैपटॉप, साइकिल, ओपन जिम, सिलाई मशीन और खेल सामग्री जैसी मांगें शामिल रहीं।
बच्चों को साइकिल, युवाओं को मंच और बुजुर्गों को दृष्टि का उपहार, आपका विधायक आपके द्वार' — डॉ. राजेश्वर सिंह
शिक्षा और बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चार विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। इनमें सुश्री आराध्या मौर्य जी, सुश्री ऐश्वर्या तिवारी जी, सुश्री अनुष्का रावत जी और श्री शिवांश दुबे जी शामिल रहे। वहीं, बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए 196वें बॉयज यूथ क्लब का गठन कर क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गई। 138वें गर्ल्स यूथ क्लब के गठन के साथ बालिकाओं को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट वितरित की गई।
AVAD की 191वीं कड़ी फिरंगी खेड़ा, रुचि खंड में आयोजित; 14 आवेदन प्राप्त, 70 लोगों का नेत्र परीक्षण
AVAD कार्यक्रम में श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 70 लोगों की आंखों की जांच की गई। AVAD की 191वीं कड़ी ने एक बार फिर शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और स्थानीय आवश्यकताओं को एक साझा मंच प्रदान किया। बच्चों को प्रोत्साहन, युवाओं को खेल संसाधन और बुजुर्गों को बेहतर दृष्टि का संबल देने वाली यह पहल सरोजनीनगर में जनसेवा को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प को आगे बढ़ाती है।