सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले; चांदी में आया भयंकर भूचाल, एक ही झटके में क्रैश हुआ MCX
घरेलू वायदा बाजार (MCX) में मंगलवार सुबह 3 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 10 बजे चांदी के भाव में 4,500 रुपये से अधिक की बड़ी गिरावट आई और यह फिसलकर 1,79,200 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं 24 कैरेट सोना भी 1,300 रुपये से ज्यादा टूटकर 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर दबाव के चलते दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली हावी रही, जहां अंतरराष्ट्रीय हाजिर सोना 0.60 फीसदी गिरकर 3,923.52 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.22 फीसदी टूटकर 49.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
ऑल टाइम हाई स्तर से तुलना करें तो दोनों धातुओं में भारी करेक्शन देखने को मिला है। एमसीएक्स पर 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचा था, जो अब अपने ऑल टाइम हाई से करीब 54,124 रुपये सस्ता हो चुका है। इसी तरह एमसीएक्स पर चांदी का रिकॉर्ड स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो रहा था, जहां से मौजूदा भाव करीब 2,40,116 रुपये नीचे आ चुका है। हालांकि ध्यान रहे कि वायदा बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है और रिटेल ज्वेलरी पर जीएसटी, स्थानीय कर व मेकिंग चार्ज अलग से देय होते हैं।
घरेलू सर्राफा बाजार के रिटेल भावों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,39,530 रुपये, 22 कैरेट 1,27,910 रुपये और 18 कैरेट 1,04,647 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और पुणे के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,39,380 रुपये, 22 कैरेट 1,27,760 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,04,535 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।