
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गांजा के साथ एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट व्यक्ति अमन जैन हरियाणा का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से इंडिगो विमान से रांची से हैदराबाद के लिए यात्रा करने वाले यात्री अमन जैन खुद का सेवन करने के लिए गांजा अपने बैग में रखे हुए था। जांच के दौरान सीआईएसएफ की टीम ने उसे पकड़कर रांची पुलिस को हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।