
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) की गिनती दुनिया के महानतम विद्वानों में होती है। वे एक कुशल रणनीतिकार, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद थे। चाणक्य को लगभग हर विषय पर अच्छा खाना ज्ञान था। चाणक्य ने ही नीति शास्त्र नाम के एक महान ग्रंथ की रचना की थी। इस ग्रंथ में मानव जीवन से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र किया है जो आज भी प्रासंगिक है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में धर्म, विद्या, नौकरी, व्यापार, पत्नी, पति और परिवार समेत कई विषयों पर प्रकाश डाला है। चाणक्य ने नीतिशास्त्र में करियर में तरक्की पाने संबंधी भी कई बातें बताई है। आइये जानते हैं वो खास बातें जिन्हें अपनाकर कोई भी करियर में तरक्की हासिल कर सकता है।
ईमानदारी और अनुशासन (Chanakya Niti)
चाणक्य कहते हैं कि जीवन में सफल होने के लिए ईमानदारी और अनुशासन आवश्यक है। उनका कहना है कि जो व्यक्ति अनुशासित जीवन नहीं जीता, वह कभी भी सफल नहीं हो सकता है।
अच्छा व्यवहार
चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार सफलता पाने में व्यक्ति का व्यवहार अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में व्यक्ति को हमेशा अच्छा व्यवहार करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति बातों का धनी होता है उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
जोखिम उठाने वाला (Chanakya Niti)
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में कहा गया है कि हर व्यक्ति को जोखिम उठाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। जोखिम उठाने वाला व्यक्ति भविष्य में जरूर सफल होता है।
टीम वर्क
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को सफलता कभी अकेले नहीं हासिल कर सकता। उसे टीम वर्क पर भरोसा करना चाहिए। सभी को साथ लेकर चलने वाले के काम बेहतर तरीके से पूरे होते हैं।
सामर्थ्य (Chanakya Niti)
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में कहा गया है कि व्यक्ति को अपनी क्षमताओं के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। हर इंसान को अपनी सामर्थ्य के हिसाब से ही काम करना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
Google Play Ptore ने बैन किया ये भयानक ऐप, फौरन करें डिलीट, पांच लाख लोगों ने किया है इंस्टाल
--Advertisement--