img

पैसे का सही उपयोग कैसे करना चाहिए इस बारे में अर्थ शास्त्र के ज्ञाता आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में विस्तार से बताया है। चाणक्य के मुताबिक धनवान बनने के लिए बचत करने के साथ साथ कुछ जगहों पर पैसा खर्च करना भी जरुरी होता है वरना व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है। वहीं इस जगह पर पैसा खर्च करने से वह लगातार तरक्की करते हुए अपार पैसा कमाता है। कई जगहों पर खुले हाथ से खर्चा करना चाहिए। आइये हम आपको बताते हैं।

पहला है जरूरतमंदों की मदद- गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद में पैसा खर्च करने से बहुत पुण्य मिलता है। खासतौर पर ऐसे लोगों की शिक्षा पर खर्च करें। बल्कि इसके लिए हमेशा अपनी आय का एक हिस्सा दान जरूर करना चाहिए।

अगला है धर्म स्थल के लिए दान करें- धर्म स्थल पर दान करने से जिंदगी में सकारात्मकता आती है और ईश्वर की कृपा मिलती है। लिहाजा इन जगहों पर हमेशा दान करें। बीमारों की मदद गरीब बीमार लोगों की मदद के लिए जितना ज्यादा ज्यादा संभव हो पैसा दें। ऐसा करने से न केवल भगवान आपको आरोग्य का आशीर्वाद देंगे, बल्कि आपकी धन संपत्ति भी बढ़ेगी।

सामाजिक कार्य में खर्च करें- व्यक्ति जो भी कमाता है, समाज के कारण ही संभव हो पाता है। लिहाजा अपनी कमाई का एक हिस्सा सामाजिक कार्यों पर जरूर खर्च करें। इसके लिए अस्पताल, स्कूल, पीने के पानी की व्यवस्था करने जैसे कामों में मदद करें। यह काम करने से भाग्य में वृद्धि होती है। तो ये तीन ऐसी जगह पर आचार्य चाणक्य ने खर्चा करने को कहा है जहां व्यक्ति को कंजूसी नहीं करनी चाहिए।

--Advertisement--