
सूरजपुर जिले के जयनगर की पुलिस ने पत्थर मारकर हत्या करने वाले को पकड़ लिया है। थाने में सूचना देने वाले ने पुलिस को बताया कि ग्राम अजबनगर में रोड पर उसका छड़ सीमेंट की दुकान है। जहां एक व्यक्ति राजमिस्त्री का काम करने वाला राजकुमार पिता रामदेव ध्रुव उम्र 45 वर्ष निवासी गोविंदपुर का दर्रीपारा सड़क किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर में हमला कर हत्या की है।
धारा 302 लगाकर कर जांच शुरू की गई। थाना जयनगर की टीम, फारेंसिक टीम और डाग स्क्वायड की टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक गोविंदपुर थाना चंदौरा का रहने वाला था। अजबनगर में अभी कुछ दिन पूर्व ही अपने परिचित अशोक कुमार के पास आया था। जिसके द्वारा उसे प्रकाश मंडल अजबनगर के पास राज मिस्त्री का काम दिया गया था। जो अजबनगर कोयली झोर में नाली निर्माण का कार्य कर रहा था।
चूंकि मृतक पूर्व में भी छह सात वर्ष तक अजबनगर में मजदूरी काम कर चुका था। जिसमें स्थानीय लोगों से उसकी अच्छी जान पहचान थी। मृतक शराब पीने का आदी रहा। 3 नवंबर को भी शाम 06:00 बजे मृतक और आरोपी दोनों कोई जो अजबनगर में एक महिला के यहां शराब पीने के लिए गए थे। जहां दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान मृतक द्वारा आरोपी से और शराब पिलाने के लिए बोला गया था। जिस पर आरोपी मना कर रहा था। इस बात को लेकर मृतक ने आरोपी को मां बहन की गाली दी थी। इस पर आरोपी मना किया और आरोपी राजेश कुमार राजवाड़े अपने घर की तरफ वहां से जाने निकल गया था।
मृतक अजय कुमार भी उसके पीछे पीछे जाने लगा और फिर अजबनगर के पास दोनों के बीच में फिर गाली गलौज हो गई। आरोपी ने मृतक जयकुमार को धक्का देकर गिरा दिया व जमीन पर जैसे ही गिरा पत्थर उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपी राजेश कुमार राजवाड़े पिता हरिराम राजवाड़े उम्र 35 वर्ष निवासी अजबनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।