BJP के पूर्व विधायक की अचानक हुई मौत, मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया शोक

img

विदिशा॥ भाजपा के पूर्व विधायक कल्याण सिंह दांगी का बुधवार सुबह निधन हो गया है। दांगी लंबे समय से बीमार थे और राजधानी के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह दांगी अपने क्षेत्र में काफी प्रभाव रखते थे, लोगों से सहजता से मिलने की वजह से वो अपने इलाके में काफी लोकप्रिय नेता थे। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दांगी के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

shivraj 1

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने ट्वीट कर पूर्व विधायक के निधन को निजी क्षति बताते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा ‘विदिशा के पूर्व विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर जी सदैव गरीबों, असमर्थों और समाज के प्रत्येक कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहे। आज उनके रूप में प्रदेश ने एक सच्चे और समर्पित जनसेवक को खो दिया है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें! आगे अपने ट्वीट में उन्होंने कहा ‘अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना क्या होता है! यह कल्याण सिंह जी के कार्य करने की शैली देखकर कोई भी समझ सकता है। ऐसे नेता विरले ही होते हैं। अंतिम सांस तक उन्होंने अंत्योदय के कल्याण के लिए कार्य किया। वे सदैव हम सबकी स्मृतियों में रहेंगे!

सीएम शिवराज ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा ‘श्री कल्याण सिंह जी, मेरे परिवार के सदस्य की तरह थे। उनका असमय जाना मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायी है। वे अपने उत्कृष्ट कार्यों और मंगलकारी विचारों के माध्यम से सदैव हम सबके हृदय में रहेंगे। मैं अपनी श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं।

Related News