क्रिस गेल की ऐतिहासिक उपलब्धि, टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 1000 छक्के

img

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो,लेकिन इस मुकाबले में पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली।

archer gayle

गेल टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 19वें ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर 1000वां छक्का लगाया।

गेल ने 410वें मैच में अपना 1000वां छक्का लगाया। उन्होंने अब तक 1001 छक्के लगाए हैं। उनके कुल रन 13572 में से 6006 रन सिर्फ छक्कों से बने हैं। गेल के बाद टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड के नाम है। उन्होंने टी-20.क्रिकेट में अब तक 690 छक्के लगाए हैं।

Related News