img

नई दिल्ली ।। अब हम आपको एक ऐसी जानकारी देंगे, जिसे सुनकर आपको बहुत गर्व महसूस होगा। इस वक्त पूरे विश्व का संकटमोचक हिंदुस्तान है। क्योंकि हिंदुस्तान के पास वो संजीवनी बूटी है, जिससे CORONA__VIRUS को खत्म किया जा सकता है। इसलिए दुनिया के बड़े बड़े देश हिंदुस्तान से सहायता मांग रहे हैं। ब्राज़ील के राष्ट्रपति Jair Bolsonaro (जेर बोलसोनारो) ने PM MODI को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने हनुमान और संजीवनी का ज़िक्र किया है।

बोलसोनारो ने कहा कि जिस तरह श्रीराम के भाई लक्ष्मण की जान बचाने के लिए हनुमान। हिमालय से संजीवनी बूटी लेकर आए थे। और जिस तरह से ईसा मसीह ने बीमारों को ठीक किया। उसी तरह हिंदुस्तान और ब्राजील अपने सभी लोगों की भलाई के लिए एक साथ मिलकर इस वैश्विक संकट से उबर जाएंगे।

बोलसोनारो ने जिस संजीवनी बूटी का ज़िक्र किया, वो hydroxy-chloroquine है, जो कोरोना के उपचार में सबसे कारगर दवा है। इस दवा का सबसे अधिक उत्पादन हिंदुस्तान करता है। विश्व के लगभग 30 देश हिंदुस्तान से chloroquine दवा मांग चुके हैं। जिसकी वजह से मानवता के आधार पर हिंदुस्तान ने इसके निर्यात पर लगाए प्रतिबंधों को हटा लिया। ब्राज़ील के राष्ट्रपति बोलसोनारो और अमेरिका के प्रेसिडेंट ट्रंप ने खुद फोन करके PM MODI से chloroquine दवा भेजने की रिक्वेस्ट की थी।

इसी अनरोध में आज बोलसोनारो की चिट्ठी भी आ गई। जिसमें उन्होंने हनुमान और संजीवनी बूटी वाली बात कही। आपको बता दें कि बोलसोनारो हिंदू धर्म में गहरी रुचि रखते हैं। वो हिंदुस्तान की समृद्ध धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं से प्रभावित हैं। बोलसोनारो इस वर्ष हिंदुस्तान के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि भी थे।

पढ़िए-CORONA को खत्म करने के लिए मुस्लिमों के ये 3 आविष्कार बने हथियार, हर देश कर रहा इनका इस्तेमाल

यहां आपको बता दें कि यूएस प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रम्प के तेवर भी बदल गए हैं। वो पहले धमकी वाले अंदाज़ में थे, अब वो PM MODI की तारीफ कर रहे हैं। ट्रम्प ने पीएम मोदी को महान बताते हुए कहा है कि chloroquine दवा के मामले में पीएम मोदी ने उनकी बहुत सहायता की है और पीएम मोदी बहुत अच्छे नेता है।