इन राज्यों में कोरोना का कहर जारी, संक्रमितों की संख्या हुई इतनी, जानकर उड़ जाएंगे होश

img

सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में है।

Covid-19

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 575 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 3,19181 हो गई है जिसमें 3,06847 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 648 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 10129 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 1982 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 222 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 212998 है जबकि 208528 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 135 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3486 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 981 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 31 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32723 है जबकि 31741 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 592 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 367 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 198 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 25243 है जबकि 21718 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 152 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3236 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 289 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में  कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 14 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16296 है जबकि 15456 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 786 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 54 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 65 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 11875 है जबकि 11094 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 158 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 669 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 112 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 23 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11209 हो गई है। 10194 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 108 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 840 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 64 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4990 हो गई है। 4544 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जबकि 251 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 109 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 22 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3847 हो गई है। 3572 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 16 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 269 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 06 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related News