देश में कोरोना का खतरा! इन 6 प्रदेशों में लगाई गई सख्त पाबंदियां
- 28 Views
- Amaan
- January 8, 2022
- Breaking news दिल्ली बड़ी खबरें राज्य राष्ट्रीय
देश में जैसे-जैसे कोविड के केस बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे पाबंदियां भी हैं। अधिकतर राज्यों में रात्रि का कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब इस लिस्ट में पंजाब का नाम भी जुड़ गया है। यहां की सरकार ने रात्रि 10 बजे से सवेरे पांच बजे तक सब कुछ बंद रखने का फैसला किया है। आईये जानते हैं उन पांच राज्यों के बारे में जहां बहुत ज्यादा सख्ती बढ़ गयी है।
महाराष्ट्र- यहां सबसे अधिक कोरोना मामले दर्ज किए हैं और सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी है। 31 दिसंबर 2021 तक धारा 144 लागू रहेगी। सभी विद्यालय भी बंद कर दिए गए हैं। (महाराष्ट्र में रात्रि के कर्फ्यू का समय: रात 9 बजे से सवेरे 6 बजे तक)
हरियाणा- इस राज्य की सरकार ने 200 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी है और बिना वैक्सीनेशन वाले लोगों को मॉल, पिक्चरहॉल और रेस्तरां जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं है।
कर्नाटक- इस राज्य ने भी 28 दिसंबर से रात 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक 10 दिनों के लिए रात के कर्फ्यू की घोषणा की है।
यूपी- मुख्यमंत्री योगी ने राज्यवार नाइट लॉकाडउन के कड़े आदेश जारी किए हैं। नोएडा और राजधानी लखनऊ में 31 दिसंबर, 2021 तक धारा 144 लगाई थी। (रात के लॉकडाउन का समय रात्रि 11 बजे से सवेरे पांच बजे तक।)
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 27 दिसंबर 2021 से रात 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है।
- Jaish-e-Mohammed terrorist arrested: नदीम के साथी को ATS ने फतेहपुर से पकड़ा, वर्चुअल ID बनाने में एक्सपर्ट
- Bajaj CT 125X Bike:अब चार्जिंग सॉकेट के साथ , जानिए इसके लुक और फीचर्स के बारे में
- jio 5G: जियो जल्द ला रहा अपना सस्ता 5G फोन, जानिए कितनी होगी कीमत और क्या फीचर्स मिलेंगे
- Rakesh Jhunjhunwala: जानें कैसे महज पांच हजार रुपये के निवेश से शुरुआत कर बना लिया 41 हजार करोड़ का कारोबार
- Rakesh Jhunjhunwala death: 46 हजार करोड़ का एम्पायर, PM बोले- उनका योगदान नहीं भुला सकते