भारतीय सेना पर मंडराया CORONA का संकट, इतने जवान आए चपेट में

img

नई दिल्ली ।। CORONA__VIRUS का बड़ा हमला अब इंडियन नेवी पर हुआ है। खबर के अनुसार, इंडियन नेवी के 20 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नेवी के जवानों को मुंबई के अस्पताल में क्वारंटीन में रखा गया है। बता दें कि इसके पहले इंडियन आर्मी में भी कोरोना संक्रमण के 8 मामले सामने आ चुके हैं।

भारतीय नौसेना के जो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वे मुंबई के आईएनएस आंग्रे पर तैनात थे। टेस्ट के बाद कई पॉजिटिव केस एक साथ पाए गए लेकिन पॉजिटिव पाए गए कर्मियों की सटीक संख्या की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, संक्रमित नौसेनिकों की संख्या 20 है। उनको मुंबई में स्थित नेवी के हॉस्पिटल आईएनएचएस में क्वारंटीन में रखा गया है।

Related News