img

आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अंबाती रायडू अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। खबरें हैं कि रायुडू कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मलकाजगिरी लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं।

क्रिकेट देश का सबसे लोकप्रिय खेल है। क्रिकेट खेलने के दौरान खिलाड़ियों की लोकप्रियता सातवें आसमान पर होती है। ऐसे कई क्रिकेटर हैं जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रखा है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ रहा है और ये नाम है क्रिकेटर अंबाती रायडू का।

अंबाती रायडू को लेकर खबर है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि आधिकारिक रुप से नहीं हुई है।

आपको बता दें कि अंबाती रायडू ने चेन्नई टीम से खेलते हुए आईपीएल में छठी बार ट्रॉफी को जीता। चेन्नई से पहले रायडू मुंबई इंडियंस टीम का भी अहम हिस्सा रह चुके हैं। रायुडू ने 203 आईपीएल मैचों में 28.5 के औसत से कुल चार हज़ार 348 रन बनाए हैं। इनमें एक शतकीय पारी के साथ 22 अर्द्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।

--Advertisement--