img

Crime News: यूपी के प्रतापगढ़ में एक महिला ने ऐसा कांड किया जिससे 3 राज्यों की पुलिस के होश उड़ गए हैं। इस महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी है। इसके बाद उनके शव को उनके दोस्त के घर पर दफनाया गया। मृतक बिहार का रहने वाला था। जब वह कई दिनों तक लापता रहा तो परिवार ने इसकी सूचना बिहार पुलिस को दी। पुलिस ने लापता शख्स की तलाश शुरू की तो हैरान कर देने वाली हत्या का खुलासा हुआ।

ये घटना है यूपी के सुवंसा गांव की। यहां रहने वाले विनोद और उनकी पत्नी पुष्पा हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। यहीं पुष्पा का बिहार के शिवनाथ से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। लेकिन पुष्पा जल्द ही शिवनाथ से नाराज हो गयी। वह उससे छुटकारा पाना चाहती थी। लेकिन शिवनाथ रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं था। महिला ने यह कहानी अपने पति को बताई। इसके बाद जोड़े ने एक योजना बनाई।

एक माह पहले पुष्पा कंपनी से छुट्टी लेकर अपने घर सुवंसा गांव आ गई। उसने अपने प्रेमी शिवनाथ को भी वहां बुला लिया। अपनी प्रेमिका की बात पर शिवनाथ ने भी उससे मिलने के लिए छुट्टी ले ली। लेकिन उसे इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है। पुष्पा ने अपनी सहेली पूनम को भी शिवनाथ से मिलने के लिए अपने घर बुलाया। उस समय घर पर पुष्पा की पति पूनम और उसके पति चिंतामणि भी मौजूद थे। शिवनाथ के आते ही सभी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शिवनाथ के शव को 3 टुकड़ों में काट दिया गया। शिवनाथ का शव पूनम के घर में दफनाया गया था। इसके बाद विनोद और पुष्पा गुरुग्राम लौट आए। दूसरी ओर बिहार पुलिस शिवनाथ की तलाश कर रही थी। तब यह बात सामने आई कि वह पुष्पा नाम की महिला से लगातार संपर्क में था। शिवनाथ की आखिरी बातचीत उसी से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पुष्पा को हिरासत में लिया और पूछताछ की। जब खाकी का खौफ दिखा तो उसका धैर्य जवाब दे गया और उसने पूरी कहानी पुलिस को बता दी।

2 आरोपी फरार

पुलिस ने पुष्पा की सहेली पूनम के घर से शिवनाथ का शव प्रतापगढ़ से बरामद किया। इसके बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शिवनाथ के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी गयी। साथ ही विनोद और पुष्पा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। लेकिन पूनम और उनके पति चिंतामणि फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

--Advertisement--