img

कहते हैं शादी सात जन्मों का रिश्ता होता है। शादी के बंधन में सिर्फ दो जिस्म नहीं, दो आत्माएं भी बंधकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाती हैं। समय बदला और इस बंधन में दरारें पड़नी शुरू हो गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं तलाक की। आए दिन तलाक के मामले सामने आते रहते हैं। पति पत्नी के बीच तलाक के मामले हिंसा के कारण आते हैं।

देखा जाता है कि कहीं न कहीं मारपीट और दूसरी तरह की हिंसा के कारण पत्नी तलाक लेती है। कभी कभार पत्नी भी पति के ऊपर हिंसा करती है, जो आगे चलकर तलाक का कारण बनता है। मगर यूपी से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां तलाक का कारण प्यार बना है। जी हां, आप सुनकर चौंक गए होंगे मगर आपने सही सुना है। पति पत्नी से बेहद प्यार करता है। उसकी सारी जरूरतें पूरी करता था। कभी भी झगड़ा नहीं किया और यही तलाक मांगने की वजह बन गया।

महिला ने अदालत में ऐसी ही अर्जी लगाई है। महिला ने अदालत से कहा कि उसका पति बेइंतिहा प्यार करता है। कभी भी झगड़ा नहीं करता, जिस कारण वो ऊब गई है। महिला ने गुजारा की शरिया अदालत में अर्जी दायर कर के तलाक मांगा है। हैरानी की बात तो ये है कि महिला की शादी एक साल पहले ही हुई थी।

अदालत में अर्जी लगाने वाली महिला ने कहा है कि मैं पति के इतने ज्यादा प्यार से परेशान हो गई हूं। वो घर की सफाई में मेरी मदद करते हैं। मेरे साथ ही खाना भी बनाते हैं। हमारी शादी को एक साल हुई मगर इस दौरान हम दोनों में कभी भी झगड़ा नहीं हुआ है। लिहाजा मैं पति से तलाक लेना चाहती हूं। उनके साथ रह कर मैं ऊब चुकी हूं। दरअसल, महिला ने अदालत को ये भी बताया कि पति के बेइंतहा प्यार से उसकी जिंदगी बोरिंग हो चुकी है। जबकि अदालत ने दोनों को बातचीत से मसले को सुलझाने की सलाह दी है। 

--Advertisement--