उत्तर प्रदेश ।। यूपी बोर्ड एग्जाम की डेट्स आ गई हैं। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड की परिक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 7 फरवरी से कराई जाएंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से यूपी बोर्ड की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा परिक्षाएं दो पाली में करावई जाएगी।

पहली पाली में होने वालीं परीक्षा का समय सुबह 8 बजे से शुरू होंगी जो 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरी पाली में होने वाला एग्जाम दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजकर 15 मिनट तक चलेंगी। 7 फरवरी 2019 को हाईस्कूल का सिर्फ एक ही पाली में पेपर होगा। यह पेपर संगीत गायन का है। जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल का कोई पेपर नहीं होगा। वहीं 7 फरवरी 2019 को इंटरमीडिएट की परीक्षा दोनों पाली में होगी। यह जानकारी यूपी बोर्ड से मिली है।
पढ़िए- इतनी सैलरी पाते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, रकम जानकर दांतों तले आप भी दबा लेंगे उंगली
हाईस्कूल की परीक्षा 28 फ़रवरी को खत्म होगी। जबकि इंटर की परीक्षाएं 2 मार्च को समाप्त होंगी। टाइम टेबल के मुताबिक, हाई स्कूल की परीक्षा सिर्फ 14 दिनों में और इंटर की परीक्षा सिर्फ 16 दिनों में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 7:30 की जगह 8 बजे से शुरू होगी। इस बार छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।
पहली पाली की परीक्षा 8 बजे से 11:15 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5:15 तक चलेगी। इस बार इंटरमीडिएट में 39 विषयों में 1-1 प्रश्नपत्र में परीक्षा होगी। वहीं हाईस्कूल के 36 विषयों में 1-1 प्रश्नपत्र में परीक्षा होगी।10 फरवरी को बसन्त पंचमी और 19 फरवरी को माघी पूर्णिमा का स्नान है। इस दिन परीक्षा नहीं रखी गई हैं। परीक्षा का पूर्ण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर अपलोड कर दिया गया है।




