img

मां बनना हर महिला के लिए खास होता है। ऐसे में अक्सर आपने कई गर्भवती महिलाओं को आपने बत्तख की तरह चलते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना उन महिलाओं कितना फायदा होता है, आईये जानते हैं।

बत्तख चाल से शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है। बच्चे के जन्म के लिए पेल्विक फ्लोर की मजबूती बहुत महत्वपूर्ण है। डक वॉक से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

आपको बता दें कि बत्तख चाल पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को एक्टिव करने में मदद करती है। यह गर्भावस्था के दौरान कमर और पीठ दर्द से भी राहत दिलाता है। रीढ़ की हड्डी पर दबाव कम हो जाता है। डक वॉक से कूल्हों और जांघों में खिंचाव आता है, जिससे लचीलापन बढ़ता है।

डक वॉक से आप प्रसव पीड़ा से बच सकते हैं। डक वॉक से भी सामान्य प्रसव में हेल्प मिल सकती है।

--Advertisement--