कोविड आपदा के बीच देश से कई दिल दहला देने वाली घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। इसी कढ़ी में महाराष्ट्र के पुणे में आज डॉक्टर्स डे पर एक डॉक्टर दंपति ने आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि वनवाणी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले डॉक्टर दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके उपरांत पहले पत्नी, फिर पति ने आत्महत्या कर ली। दोनों की पहचान अंकिता निखिल शेंडकर (26) तथा निखिल दत्तात्रेय शेंडकर (28) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक अंकिता और निखिल दोनों आजाद नगर में रह रहे थे। दोनों अलग-अलग जगहों पर प्रैक्टिस कर रहे थे। अंकिता की क्लिनिक गली नंबर 2, आजाद नगर में है और निखिल कहीं और प्रैक्टिस कर रहा था। बीती रात्रि घर लौटते समय दोनों के बीच फोन पर कहा-सुनी हो गई। रात लगभग आठ बजे जब निखिल घर पहुंचा तो अंकिता ने आत्महत्या कर ली थी।
वही अंकिता बेडरूम में फंदे से लटकी मिली। अंकिता को फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने फौरन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद अंकिता की लाश को उसके भाई को सौंप दिया गया। बीवी के सुसाइड का सदमा सह न पाने पर निखिल ने आज सवेरे लगभग सात बजे फंदे से लटककर सुसाइड किया।
_256837737_100x75.png)
_1979722035_100x75.png)
_1380482548_100x75.png)
_85019795_100x75.png)
_1759716147_100x75.png)