img

बिलासपुर में सरकार के बदलते ही अवैध कारोबार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिलासपुर शहर में शराब दुकानों के पास संचालित चखना सेंटरों को नगर निगम द्वारा तोड़ा जा रहा है।

सवेरे 11:00 बजे नगर निगम आबकारी की टीम ने सबसे पहले लिंक रोड स्थित शराब दुकान के पास संचालित आहाता पर बुलडोजर चला दिया। जिसके बाद पुराना बस स्टैंड स्थित आस्था को जमीदोज भी किया। इसी तरह व्यापार विहार में संचालित चखना सेंटर को भी हटाया गया है।

बता दें कि शहर के अंदर सार्वजनिक स्थलों के पास संचालित इन अवैध चखना सेंटरों की वजह से आसपास का माहौल खराब रहता था। दिन भर असामाजिक तत्वों के मजमा लगे रहने से महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया था। शहर के सभी चखना सेंटर के हट जाने से खुलेआम शराबखोरी और गुंडागर्दी पर लगाम लग जाएगी। नगर निगम क्षेत्र के सरकंडा, सकरी, तिफरा, पुराना बस स्टैंड सहित सभी जगहों से अवैध चखना सेंटरों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऐसा प्रशासनिक स्तर से जानकारी प्राप्त हुई है। 

--Advertisement--