
नई दिल्ली। भारी वोटों से जीत हासिल कर द्रौपदी मुर्मू को देश के 15वें राष्ट्रपति बनने अवसर प्राप्त हुआ। एकतरफा मुकाबले में हराने के साथ ही भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया। जो कि, आदिवासीवासियों के लिए काफी गौरव की बात है।
बतादें कि, द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति बनने के लिए निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के मतपत्रों की मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक मान्य मत प्राप्त करने के बाद सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल की। देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी समुदाय का कोई व्यक्ति इस सर्वोच्च पद पर बैठेगा। दस घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना प्रक्रिया की समाप्ति के बाद, निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने मुर्मू को विजेता घोषित किया।
साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें सिन्हा के 3,80,177 मतों के मुकाबले 6,76,803 मत हासिल हुए। केरल के एक विधायक को छोडक़र सभी विधायकों ने सिन्हा को वोट दिया जबकि मुर्मू को आंध्र प्रदेश से सभी मत मिले। वह स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी।
25 जुलाई को पद और गोपनीयता की लेंगी शपथ दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी
वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं। वह 25 जुलाई को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। मतगणना के तीसरे दौर के बाद ही उनकी जीत पर मुहर लग गई थी, जब निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की कि मुर्मू को कुल मान्य मतों के 53 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतपत्रों की गिनती चल रही थी।
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा मुर्मू की जीत पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर भारतीय उम्मीद करता है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।
पीएम मोदी ने मुर्मू को दी जीत की बधाई, जीत को ऐतिहासिक बताया
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को गुरुवार को बधाई दी और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से से ताल्लुक रखने वाली एक आदिवासी समुदाय में जन्मी नेता को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है।
मुर्मू की जीत की घोषणा के बाद एक के बाद एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विधायक, मंत्री और झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल बहुत उत्कृष्ट रहा। उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि वह एक उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे बढक़र नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा, वह एक उम्मीद की किरण के रूप में उभरी है। राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू के पक्ष में मतदान करने वाले सभी सांसदों और विधायकों का पीएम ने धन्यवाद किया।
social media star: कनिष्का शर्मा के डांस वीडियो ने मचाया तहलका, यूजर्स है फिदा….
social media star: कनिष्का शर्मा के डांस वीडियो ने मचाया तहलका, यूजर्स है फिदा….
PM Modi gov : अब हर महीने सरकार देगी 5000 रूपये, 4 करोड़ लोगों ने कराया registration