
भारत में कई तरह की हैरतंगेज चीजें सामने आती रहती हैं जिनमें से कई मानव निर्मित है और कई प्राकृतिक जो कभी लोगों को डराती है तो कभी कभी हैरान कर देती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ घटनाओं के बारे में जिन्होंने दुनिया को हैरान परेशान कर दिया।
तैरते पत्थरों का रहस्य रामेश्वरम- हिंदू पुरानी कथाओं के माने तो श्रीराम ने सीता माता को वापस लाने के लिए रामेश्वरम श्री लंका तक एक पुल बनाया। इसे रामसेतु नाम दिया गया और आपको ये बात जानकर हैरानी होगी इस पुल का एक नाम एडम ब्रिज भी है। चौंकाने वाली बात यह है कि एक जगह के आसपास पाए गए पत्थर आकार में सामान्य दिखते हैं लेकिन पानी में डालने के दौरान तैरने लगते हैं। इन पत्थरों के तैरने की वजह क्या है? अभी तक वैज्ञानिक भी पर्दाफाश नहीं कर सके।
निराश पक्षियों का रहस्य जतिंगा- पूर्वोत्तर के असम के जतिंगा गाँव में मानसून बीत जाने के बाद एक ऐसा अवरण बनता है कि पूरे शहर में धुंध पडने लगती है और इस समय गाँव में अजीब घटना होती है। दरअसल यहाँ के स्थानीय और प्रवासी पक्षियों में एक अजीब बदलाव देखने को मिलता है।
घाटी के सारे परिंदे इस समय विचलित हो जा और रोशनी की ओर जाने लगते हैं। लेकिन ये परिंदे इस घाटी से बाहर नहीं निकल पाते। थक हारकर फिर वह जमीन पर आत्म हत्या कर लेते हैं। सबसे अजीब बात ये है कि ये परिंदे फिर से उडान भरने की कोशिश नहीं करते। हालांकि रहस्मय रूप से ऐसी घटना केवल जिंगा की एक विशेष पट्टी पर देखी जाती है।
भारत का एक अकेला ऐसा स्थान है जहां सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। मलप्पुरम जिले के कुढनी इलाके में ना जाने क्या ये बात है की यहाँ आश्चर्यजनक रूप से जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं।
वास्तव में ये कहा गया है कि गाँव में जुडवा लोगों के दो सौ से अधिक जोड़े हैं और इसमें ऐसे बच्चे भी शामिल है जिनकी माताओं का दूर दूर के इलाकों से परिवार में विवाह किया गया है। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि इस क्षेत्र के पानी में कुछ रसायनों की वजह से ये घटना हो सकती है। हालांकि वास्तविक करन अभी भी पता नहीं चल सका।
--Advertisement--