img

कब्ज सबसे आम पाचन समस्याओं में से एक है और बहुत ज़रूरी है कि आप अपने डाइट का खास ख्याल रखें। आपको बता दें कि खाने में ऐसी चीजों को अवॉइड करना चाहिए जो कि कब्ज का कारण बनते हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे।

गेहूं, जौ, जैसी चीजों में ग्लूटेन नाम का एक प्रोटीन पाया जाता है। कब्ज से बचने के लिए ग्लूटन वाले फूड से परहेज करने की आपको जरूरत है। गाय के दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन के प्रति सेंसिटिविटी के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है। तो अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं तो आपको इसे हल्के में लेना चाहिए।

तली हुई या फास्ट फूड के सेवन से भी कब्ज का खतरा बढ़ सकता है क्योंकि इनमें फैट ज्यादा और फाइबर कम होता है। ये डाइजेशन को स्लो कर सकता है और फिर आपको प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए चिप्स, कूकीज, चॉकलेट और आइसक्रीम जैसे फास्ट फूड स्नैक्स आप वोकेशनल ही खाएं। शराब का ज्यादा सेवन करने से डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो कब्ज के रिस्क को बढ़ा सकता है। अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है तो इसका एक कारण ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन भी करना है। तो कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप इन चीजों को अवॉइड करें।

--Advertisement--