img

हिमाचल प्रदेश में निरंतर हो रही बारिश के चलते बांधों में पानी बढ़ने लगा है. भाखड़ा और पोंग बांध में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसके चलते पंजाब पर एक महीने में दूसरी बार बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के हालात पर नजर रखे हुए हैं और जल संसाधन विभाग मुख्यमंत्री को बांधों की स्थिति के बारे में जानकारी दे रहा है।

पौंग बांध में जलस्तर 1385 फीट तक पहुंचने के बाद बीबीएमबी प्रबंधन ने सोमवार 14 अगस्त को ब्यास नदी से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को सुबह 8 बजे 25 हजार क्यूसेक, 10 बजे 40 हजार क्यूसेक और दोपहर 12 बजे से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

इधर, लगभग चार साल बाद पहली बार भाखड़ा बांध के चार फ्लड गेट खोलने पड़े हैं। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के फैसले के बाद पंजाब सरकार ने सिर्फ आठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ने को कहा है।

विवरण के अनुसार, भाखड़ा बांध से 50 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। पिछले दिनों जब पंजाब में बाढ़ आई थी तब भी भाखड़ा बांध के फ्लड गेट नहीं खोले गए थे मगर अब ये गेट खोलने पड़ रहे हैं। हालांकि शुरुआत में इन्हें परीक्षण के लिए एक फुट तक खोला जाता है।

 

--Advertisement--