img

देश की राजधानी दिल्ली में एक अजीब घटना सामने आई है। मौत से जूझ रहे एक शख्स को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली का 26 साल का यह युवक मानसिक बीमारी का शिकार था। उन्हें निरंतर 20 दिनों तक पेट में दर्द रहा और निरंतर उल्टियां होती रहीं। उन्होंने 20 दिनों से ठीक से खाना नहीं खाया था। वह जो कुछ भी खाता वह उल्टी के रूप में बाहर आ जाता। आखिरकार जब युवक को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया, तो डॉक्टरों ने जो देखा उसे देखकर हैरान रह गए।

डॉक्टरी जांच के दौरान रोगी के पेट से 38 सिक्के निकले। ये सिक्के एक, दो और पांच रुपए के थे। इसके साथ साथ 37 छोटे-बड़े चुम्बक सिक्के मिले, जो अलग-अलग आकार के थे। कुछ त्रिकोणीय थे, कुछ दिल के साइज के थे। एक बार तो डॉक्टर को भी आश्चर्य हुआ कि इस शख्स के पेट में इतने सारे सिक्के कैसे पहुंच गए। पूछताछ के दौरान मरीज ने डॉक्टर को बताया कि इन धातुओं में जिंक होता है और दावा किया कि अगर वह इन सिक्कों को निगल लेगा तो वह स्वस्थ हो जाएगा और जिंक उसके शरीर में पर्याप्त मात्रा में पहुंच जाएगा।

मरीज का ये दावा सुनकर डॉक्टर ने अपना माथा पीट लिया। किसी तरह डॉक्टरों ने उचित इलाज कर इस मरीज की जान बचा ली। उसके पेट से सारे सिक्के निकाल लिये गए। मरीज को 7 दिन तक हॉस्पिटल में रहना पड़ा। इसके बाद युवक को छुट्टी दे दी गई। कोई भी अवांछित वस्तु पेट में न डालें। युवक को घर भेजने से पहले डॉक्टर ने काउंसलिंग के जरिए समझाया कि ऐसा करना जान के लिए खतरा हो सकता है।

--Advertisement--