Nainital में सैलानियों को लुभाने के लिए बनेंगे मिटटी के मकान, डीएम ने की पहल

img

नैनीताल। पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड सबसे बेहतर माना जाता है। वहीं यहां के नैनीताल (Nainital) जिले में तो हमेशा पर्यटकों को भीड़ जमा रहती है। यहां बने तरह-तरह के होटल, कॉटेज और होम स्टे सैलानियों को बेहद प्रभावित करते हैं। अब यहां मिट्टी के घर और कॉटेज भी बनने जा रहे हैं। ये घर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होने के सतह ही पर्यावरण की दृष्टि से भी काफी अच्छे होंगे। नैनीताल (Nainital) के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने यहां मिट्टी के घरों को बनाने की पहल की है। इन घरों को बनाने के लिए जिला प्रशासन गीली मिट्टी संस्था की मदद लेगा।

बताया जा रहा है कि मिट्टी के घरों के निर्माण के लिए पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 गांवों को शामिल किया गया है। गीली मिट्टी फॉर्म की संस्थापक शगुन सिंह का कहना है कि यहां बनने वाले मिट्टी के घरों को एक अलग आर्किटेक्चर के साथ तैयार किया जाता है। यही वजह है कि गर्मी, बारिश और बर्फ का इस पर कोई असर नहीं पड़ता है। यह घर प्राकृतिक संसाधनों की सहायता से निर्मित किये जाते हैं और पर्यावरण के भी अनुकूल होते हैं।(Nainital)

उन्होंने बताया कि एक घर बनाने में लगभग 5 लाख रुपये तक की लागत आती है। उन्होंने बताया कि नैनीताल से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित मेहरोड़ा गांव में गीली मिट्टी फार्म की तरफ से मिट्टी के घर निर्मित किये गए हैं। अब नैनीताल (Nainital)  जिला प्रशासन गीली मिट्टी संस्था की मदद से मुक्तेश्वर, पंगोट, रामगढ़ व अन्य पर्वतीय स्थलों में मिट्टी के घर बनाने जा रहा है।

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

नैनीताल (Nainital)  के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल के अनुसार जिले के टूरिज्म को प्रमोट करने के मकसद से ये कदम उठाया जा रहा है। शुरुआत में 5 गांवों को चिह्नित किया गया है, जहां मिट्टी के घर बनाएं जायेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस घर को बनाने में खर्चा काफी कम आता है। साथ ही ये इको फ्रेंडली भी होते हैं। ये मिट्टी के घर गर्मी के दिनों में ठंडे रहते हैं और सर्दी में गर्म रहते हैं। उन्होंने इससे ग्रामीणों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा और पलायन भी रुकेगा। उन्होंने बताया कि मड बेस्ड इन स्ट्रक्चर्स को और बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को जैविक खेती हॉर्टिकल्चर और फ्लोरीकल्चर के साथ जोड़ा जाएगा।(Nainital)

Swapna Shastra: क्या आपको भी आते हैं बारिश के सपने, जानें किस बात का देते हैं संकेत

बिहार : बीजेपी ने कहा तेजस्वी को बताया ‘‘फर्जी’’ यादव, नित्यानंद को बताया असली

Related News