img

यूपी के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाली घटना उजागर हुई है। शादी के एक हफ्ते बाद ही नवविवाहिता द्वारा बच्चे को जन्म देने की घटना सामने आई है। ये घटना मुरादाबाद और आसपास में खूब चर्चा में है।

दिलचस्प बात यह है कि बच्चे को जन्म देने के बाद लड़की के पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। तो पीड़ित लड़की छोटे बच्चे को लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। हालांकि, प्रेमी ने लड़की के साथ जाने से मना कर दिया। बाद में पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

लड़की की मां द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद प्रेमी ने लड़की से शादी करने की इच्छा जताई है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। अगवानपुर निवासी महिला की शादी 11 अक्टूबर को मुगलपुरा क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। हालांकि, ससुराल पहुंचने के 6 दिन बाद ही पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया। इसलिए ससुराल वालों ने तुरंत इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को दी।

इस घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया और पति ने ट्रिपल तलाक देकर लड़की को घर से निकाल दिया। पीड़ित पति ने कहा कि शादी से पहले हमें लड़की के अफेयर की कोई जानकारी नहीं दी गई।
 

--Advertisement--