Election 2019: नक्सलियों के गढ़ में पड़ेंगे कल वोट, चुनाव में सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं 2 स्‍पेशल IG

img

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में शनिवार को नक्सलियों के गढ़ में मतदान होना है। इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रथम चरण के 13 सीटों पर होने वाले चुनाव में सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं दो विशेष आइजी।

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों प्याज 100 के पार, विपक्ष ने सरकार की नीतियों पर लगाया ये आरोप

बतादें की इनमें आइजी मुख्यालय विपुल शुक्ला को पलामू तथा आइजी ऑपरेशन सह इंटर स्टेट पुलिस कोऑर्डिनेशन कमेटी में झारखंड पुलिस के नोडल अधिकारी साकेत सिंह को लातेहार क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। दोनों ही अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जमे हुए हैं।

वहीं, प्रथम चरण के चुनाव में राज्य के छह जिले गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला व चतरा में 140 कंपनी अतिरिक्त सशस्त्र बल व ढाई हजार गृह रक्षकों को तैनात कर दिया गया है। ये जवान अपने-अपने क्लस्टर पर तैनात हैं। इन बलों में 90 कंपनी अद्ध्र्रसैनिक बल व झारखंड पुलिस के 47 इको कंपनी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सभी छह जिलों में 2370 गृह रक्षकों को भी तैनात किया गया है।http://www.upkiran.in

Related News